हल्की-सी बारिश में तालाब बन गई सब्जी मंडी
बस्ती, मई 30 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की सबसे बड़ी सब्जी, फल और गल्ला मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल शुक्रवार भोर में हुई बारिश ने खोल दिया। मंडी परिसर में जलभराव होने से किसान और व्यापारी नारकीय हालात झेलने को मजबूर हो गए। मंडल की सर्वाधिक आय वाली मंडियों में शुमार इस मंडी में जलनिकासी, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं ध्वस्त नजर आईं। शुक्रवार भोर में हुई बारिश के बाद मंडी परिसर तालाब में तब्दील हो गया। नालियां चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी और मंडी में कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के बीच किसान अपनी सब्जियां बचाने और बेचने के लिए इधर-उधर जगह तलाशते रहे। हालात यह रहे कि दो माह पहले बने क्रासिंग कलवर्ट पर बैठकर किसानों को अपनी उपज बेचनी पड़ी। क्षेत्रीय किसान सुभाष निषाद, झम्मन प्रसाद, अजीत, भोला, रामजी, दिनेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.