अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। अप्रैल के शुरुआत में ही मौसमी बदलाव से लगातार किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब एक बजे के बाद ही मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ आसमान में काली घटाएं छा गई। कुछ ही देर बाद मिल्कीपुर,कुमारगंज,इनायत नगर,अमानीगंज,कुचेरा बाजार व गद्दोपुर क्षेत्र में हल्की रिमझिम बारिश हुई। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से चिंता में ही डूबे थे कि बुधवार को रुक-रुक कर हुई इस बारिश ने किसानों कि चिंता और बढ़ा दी। मौसम में बदलाव को देखते हुए खेत में पककर खड़ी फसलों को लेकर किसान सतर्क हो गए और मौसम साफ होते ही गेंहू व सरसों कि कटाई करना शुरू कर दिये। किसान धर्मेंद्र शुक्ला उर्फ नत्थू, उमानाथ शुक्ला,विनोद शुक्ला,जगन्नाथ यादव,संजय यादव,सुरेश पासी व शेष कुमार शुक्ला ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.