गाजीपुर, मार्च 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में मौसम बदलने की वजह से किसानों को भी फसलों की चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ बूंदा-बांदी होती रही। बादलों को देखकर किसान परेशान है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और आलू की फसल में नुकसान होने की आशंका है। गाजीपुर में बीते करीब तीन दिनों से मौसम करवट ले रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादलों के बीच बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। लगातार बदलता हुआ मौसम किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और मटर की फसल के तापमान बढ़ने की वजह से खराब होने की आशंका है। कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी के चलते गेहूं और मटर और सरसों की फसल को खतरा है। मौसम वैज्ञानिक ओमकार सिंह ने बताया कि सरसों और मटर इस समय अपने अंतिम चरण में है।उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.