हल्की बूंदाबांदी से बदला शहर का मौसम
गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी में सोमवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह शहर में आसमान काले बादलों से घिर गया और हल्की फुहारों ने पूरे माहौल को सर्द कर दिया। ठंडी हवाओं के चलने से सुबह के समय लोगों को एक बार फिर से हल्की सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि, दोपहर के वक्त बादलों के बीच से निकली धूप ने थोड़ी गर्माहट जरूर दी। मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इलाके में करीब 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अमूमन 20 मार्च आते-आते इलाके का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छूने लगता है, लेकिन इस बरसात ने पारे को धड़ाम से नीचे गिरा दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.