हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
बगहा, मई 29 -- बगहा। शुक्रवार की अहले सुबह बगहा शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लोग परेशान थे। ऐसे में मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- महागामा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावनामौसम में बदलाव सुबह करीब सात बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन हल्की बूंदाबांदी से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण खुशनुमा हो गया और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। मौसम सुहावना होने के कारण शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल देखने को मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.