सहारनपुर, मार्च 20 -- तीतरों। हल्की बूंदाबांदी से आम आदमी को राहत मिली लेकिन आम उत्पादको, व्यापारियों तथा किसानों के चेहरे पर हल्की बारिश ने चिंता को बढ़ा दिया है। आम पर बोर आने के बाद पेस्टिसाइड से बोर की धुलाई का काम चल रहा है लेकिन बारिश आने तथा मौसम ठंडा होने के कारण परागण की रफ्तार धीमी पड़ सकती है यही हाल आम की फसल का भी है गेहूं में इन दोनों दाना बनने तथा पकने की प्रक्रिया चल रही है। किसान रमेश कुमार, बीर सिंह आदि ने बताया कि इस दौरान बारिश हो जाने से फसल की रिकवरी कम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.