देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। शनिवार को पूरे जिले में ईद का त्योहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग ईद की खुशियों में डूबे हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर देश की खुशहाली व अमन चमन की दुआ मांगी गयी। एक दूसरे के गले लगा कर ईद की बधाई दी। इस बीच हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी दिक्कत भी हुई।शनिवार की सुबह ही लोग ईद की खुशियों में डूब गए। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह स्नान आदि करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने नए कपड़े पहने और मस्जिदों व ईदगाहों की तरफ चल दिए। महिलाएं घर पर सेवई व अन्य पकवान बनाने में जुट गईं। छः बजते-बजते पूरा ईदगाह लोगों की भीड़ से भर गया। करीब 7:00 बजे से नमाज शुरू हुई। बाद में आए लोगों ने छत पर नमाज पढ़ी। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.