हल्की बूंदाबांदी के आसार, धूप से चढ़ेगा तापमान
बरेली, जुलाई 24 -- मौसम में अगले तीन-चार दिन तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान में मामूली इजाफा होने के साथ ही दिन में धूप से गर्मी के साथ ही उमस का असर भी बढ़ सकता है। हालांकि कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं लेकिन इससे उमस पर खास असर नहीं आएगी। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.6 और रात में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने चार दिन बाद बारिश का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को भी पूरा दिन धूप-छांव की लुकाछिपी जारी रही। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। शाम को आसमान में बादल घिर आए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: दिनभर उसम, शाम को हल्की बूंदाबांदी बीते तीन दिन से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है जिसका असर उमस पर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.