कन्नौज, मार्च 20 -- कन्नौज। जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गुरूवार रात से बदले मौसम और हल्की बूंदाबांदी का असर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिला। इस समय आलू की खुदाई और भंडारण का कार्य जोरों पर है। ऐसे में अधिक बारिश हुई तो खेतों में नमी बढ़ने से आलू के खराब होने और सड़न की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बना रहा तो तैयार फसल को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं जिन खेतों में अभी खुदाई नहीं हुई है, वहां हल्की बारिश को कुछ हद तक लाभकारी भी माना जा रहा है, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.