हल्की बारिश से निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ला में जल जमाव
बोकारो, मई 29 -- चास, प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की बारिश से विभिन्न वार्ड मोहल्ला में जल जमाव सहित गंदे नाली की पानी लोगों के घरों तक घुसने की समस्या से लोग परेशान रहे। जिसमें पुराना बाजार, एसएस कॉलोनी, केदारदास नगर सहित विभिन्न सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ड संख्या-34 स्थित एसएस कॉलोनी और गैराज गली पथ के समीप नालियों का गंदा पानी सटे घरों तक पहुंच गया। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कत हुई। इस बाबत वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने कहा कि नाली सफाई और कचरा हटाने को लेकर लगातार नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 1 घंटे की बारिश से मौसम में घु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.