साहिबगंज, मई 20 -- साहिबगंज। बीते कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी से परेशानी लोगों को बुधवार की शाम थोड़ी देर के लिए हुई बारिश से राहत मिली है। हालांकि दो दिनों से कभी बादल तो कभी धूप निकल रहा था। बुधवार को भी सुबह से ही उमसभरी गर्मी थी। बीच बीच में पुरवईया हवा चलने से कुछ राहत महसूस हो रहा था। दोपहर बाद से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। शाम करीब 5.30 बजे हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन बारिश थमने के बाद फिर से उमसभरी गर्मी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को साहिबगंज का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री रहा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने व कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। फोटो 17, बारिश के ...