हल्की बारिश में ही हाईवे पर भरा गंदा पानी, आवाजाही में बनी है परेशानी
रुडकी, मई 31 -- भगवानपुर क्षेत्र के पुहाना और किशनपुर गांव के समीप हाईवे पर नाला चोक होने के कारण हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले का पानी लगातार सड़क पर बहने से हाईवे पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में दोपहिया और चौपहिया वाहन फंस रहे हैं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- गांव-घर के पानी से लबालब हो रहे नाले,राहगीर परेशान बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है तथा लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.