हल्की बारिश में ही हाईवे पर बहने लगता है नाले का पानी, ग्रामीण परेशान
रुडकी, जून 12 -- भगवानपुर, संवाददाता। पुहाना और किशनपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग का नाला चोक होने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, पानी भरने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इनमें वाहन फंसकर खराब हो रहे हैं। पुहाना निवासी दिग्विजय सैनी, शिव कुमार, रणविजय कुमार ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर विधायक ममता राकेश से शिकायत की थी। विधायक ने एनएच राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को फोन पर नाले की सफाई और मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.