गोड्डा, जून 15 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा स्थित साप्ताहिक हाट से थाना जाने वाली मुख्य सड़क पर हल्की बारिश होते ही भारी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।

स्कूली बच्चों की समस्याएं स्थानीय लोगों के अनुसार केडी रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के दर्जनों बच्चे प्रतिदिन इसी मार्ग से स्कूल आते-जाते हैं। सड़क पर जलजमाव होने के कारण बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं, आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एव अभिभावकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। बताया कि मामूली बारिश में ही सड़क की यह स्थिति हो जाती है। ऐसे में मानसून ...