मुंगेर, जून 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत महगामा पंचायत की वार्ड संख्या- 11 महगामा में हल्की बारिश ने ही सड़क की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। मुरकट्टा स्थान से लड़ैयाटांड़ थाना मुख्य सड़क को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क थोड़ी सी बारिश में ही कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हो गयी है। हालत यह है कि, लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। यह सड़क धरहरा-बसोनी रोड से होकर बंगलबा बाजार को भी जोड़ती है। साथ ही महगामा, आजिमगंज और बंगलबा पंचायतों को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से ग्रामीण बाजार, थाना, प्रखंड कार्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में आवाजाही करते हैं। लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है。

सड़क के दोनों ओर की स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि, सड़क के दोनों ओर लोग...