अररिया, अप्रैल 6 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के बंगाली टोले में लगने वाले भीषण जलजमाव से अबतक मुक्ति नहीं मिल सकी। हल्की सी बारिश होने पर भी बंगाली टोले में भीषण जलजमाव होने लगता है। यहां के लोग लगभग एक दशक से अधिक समय से बरसात के महीनों में जलजमाव का दंश झेल रहे है। यहां के सैकड़ों लोग चुनाव के समय में कई बार जलजमाव को लेकर न सिर्फ प्रदर्शन कर चुके है बल्कि बकायदा बैनर पोस्टर के साथ वोट बहिष्कार की घोषणा भी कर चुके है। जलजमाव को लेकर लोगों के लगातार विरोध के बाद बंगाली टोला जाने वाली जो पहले कच्ची सड़क थी, बीते डेढ़ साल पक्की सड़क भी बनाई गयी। पक्की सड़क बनने के बाद यहां के लोगों को लगने लगा था कि अब जलजमाव से मुक्ति मिल जायेगी। लेकिन इधर दो दिन पहले हुई हल्की सी बारिश में ही भीषण जलजमाव की स्थिति बन गयी। स्थानीय ग्रामीण राजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.