हजारीबाग, मई 13 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के दुलमाहा पंचायत के आरईओ रोड से धमले गांव जाने वाली सड़क बदहाल है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर गया है। बाइक,चारपहिया वाहन चलाना तो दूर, स्कूल आने जाने वाले बच्चों को इस सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर बने गढ़े में पानी जमने के कारण स्कूल की गाड़ी गांव तक नहीं पहूंच पाती है, जिसके कारण छोटे छोटे स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश होने से सड़क पर बने गढ़े में पानी भर गया, जिसके कारण स्कूली बच्चों का वाहन बच्चों के घर तक नहीं पहुंच पायी। यह भी पढ़ें- आजादी के बाद आज तक ग्रामीणों के लिए नहीं बन सकी सड़क बच्चे घर से स्कूल तक डेढ़ किमी पैदल चलकर पहुंचे और स्कूल से घर भी पैदल आए। गांव के ग्रामीण सड़क की मरम्मती की मांग पिछले वर्षों से करते आ रहे हैं लेकिन ...