हल्की बारिश में ही कोयल पुल समेत कई स्थानों पर हुआ पानी जमाव
पलामू, जून 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हल्की बारिश होते ही मेदिनीनगर नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत कोयल पुल समेत कई स्थानों पर पानी जमा गया। कोयल पुल के समीप बस स्टैंड के पास पानी जम जाने से यात्रियों को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। चैनपुर मुख्य बाजार चौराहा के पास पानी जमा होंने से सब्जी विक्रेताओं और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। चैनपुर बाजार की ओर मुड़ने वाले रास्ते के पूरे हिस्से पर पानी जम गया है। गायत्री मंदिर, पीपल पेड़, बैरिया के निचले हिस्से, सिंचाई विभाग समेत शहर के कई अन्य स्थानों पर भी पानी जमा जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- बोले हल्द्वानी: काठगोदाम चांदमारी में पेयजल को तरस रही 12 हजार की आबादी, क्षेत्रवासियों में आक्रोश बारिश रुकने के एक घंटे बाद भी नगर निगम की टीम पानी निकासी के लिए नहीं पहुंची ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.