घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत में एनएच 18 से बुरूजबनी गांव तक जाने वाली सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि हल्की बारिश में ही इस पर चलना मुश्किल हो गया है। इस संथाल बहुल गांव के चार टोलों के करीब 90 परिवार सड़क की बदहाली से परेशानी हैं। स्थिति यह है कि बारिश के मौसम में यह गांव टापू बन जाता है। कई वर्षों से यहां के ग्रामीण सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। पुखुरिया के पास से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 और दक्षिण में स्वर्णरेखा नदी के बीच स्थित इस गांव तक जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के जर्जर होने के कारण इसपर चलना मुश्किल है। सड़क पर नुकीले पत्थर उभरे हैं और बड़े-बड़े गड्ढों की भरमार है। हल्की बारिश में ही सड़क के गड्ढे पानी से भर गए हैं। मरीज को अस्पताल लाने और विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.