घाटशिला, मई 5 -- जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड के कालिकापुर पंचायत अंतर्गत कलिकापुर बाजार से मानहाड़ा होते हुए डोकर साईं-सेरेंगडीह तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 10 वर्षों से जर्जर हालत में है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यह सड़क बारिश के समय तालाब में तब्दील हो जाती है। इस मार्ग से 20 गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना गुजरते हैं। सड़क की दुर्दशा ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से एंबुलेंस गांवों तक नहीं पहुंच पाती। हालात इतने गंभीर हैं कि कई बार मरीज और गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। सहिया साथी महिलाओं ने बताया कि सड़क खराब होने और एंबुलेंस के न पहुंच पाने के कारण अब तक तीन गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है।
गांव को जोड़ती है मुख्य सड़क यह सड़क चंदनपुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.