मुंगेर, मई 13 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत आजिमगंज पंचायत अंतर्गत नयाटोला भिखाकिता वार्ड संख्या-3 में हल्की बारिश ने ही गांव की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है। मुरकट्टा स्थान से लड़ैयाटांड़ थाना मुख्य सड़क को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क थोड़ी सी बारिश होते ही कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हो रही है। हालात ऐसे हैं कि, लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। यह सड़क बीच रास्ते धरहरा-बसोनी रोड से होकर बंगलबा बाजार तक जाती है। साथ ही महगामा, आजिमगंज और बंगलवा पंचायतों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। ग्रामीणों की बाजार, थाना, प्रखंड कार्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में आवाजाही इसी रास्ते से होती है। लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। यह भी पढ़ें- नाली का गंदा पानी बहता है मुख्य सड़क पर ग्...