धनबाद, मार्च 10 -- सोमवार की अपराह्न करीब 4:00 हुई हल्की बारिश ने झरिया में नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। झरिया के धर्मशाला रोड सहित कई सड़कों पर कुछ देर के लिए जल जमाव हो गया था। नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा था। सबसे खराब स्थिति झरिया धर्मशाला रोड की रही। यहां पर आवागमन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। पूरा धर्मशाला रोड जलमग्न हो गया था। नालियों का कचरा सड़क पर बह रहा था। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से केवल सड़कों पर झाड़ू देने का काम किया जाता है। लेकिन नालियों की समुचित सफाई नहीं होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.