कोडरमा, जुलाई 1 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर में हल्की बारिश होते ही जलजमाव की समस्या एक बार फिर उजागर हो गई है। बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद कोडरमा स्टेशन के समीप, ओवरब्रिज के पास, पानी टंकी रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर पानी जमा हो गया, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढे बारिश के पानी से भर जाने के कारण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोडरमा स्टेशन से महाराणा प्रताप चौक तक कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है और बारिश के कारण गड्ढे और बड़े होते जा रहे हैं।नालियों की समुचित सफाई और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष मानसून के दौरान शहरवासियों को इसी समस्या...