मुंगेर, अप्रैल 10 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। बुधवार को हुई हल्की बारिश ने ही नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। महज कुछ देर की वर्षा के बाद ही मुख्य बाजार के स्टेट बैंक के समीप मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया और सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी। जलजमाव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी बन गई कि लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और दुर्घटना का खतरा बना रहा। कई जगहों पर पानी जमा रहने से यातायात धीमा पड़ गया और जाम की स्थिति भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही हालात बन जाते हैं।नगर क्षेत्र में समुचित नाला निर्माण और जल निकासी व्यवस्था के अभाव को इस समस्या की मुख्य वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.