हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, लोग पसीने से नहा गए
कानपुर, जून 18 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। हल्के बादलों की आवाजाही से गुरुवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा। फिर अचानक अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं हल्की बारिश हुई। फिर तेज धूप खिली तो उमस ने बेहाल कर दिया। पारा 40 डिग्री के नजदीक ही बना रहा। शुक्रवार से प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव रहेगी लेकिन कानपुर में 21 जून को हीट वेव की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- बेचैन करने लगी रात की गर्मी, हीट वेव का अलर्ट जारीमौसम में बदलाव मध्य प्रदेश से आए बादलों ने प्रदेश के दक्षिण के जनपदों में अचानक बदलाव ला दिया। इसका पूर्वानुमान नहीं था। बादलों के छोटे टुकड़ों से दिन भर हल्की बदली बनी रही। दो बजे के बाद घने बादल छा गए। तेज हवाएं भी चलीं। इस दौरान कहां बौछारें पड़ने लगीं तो कहीं हल्की वर्षा से जमीन नम हो गई। तब तक तो राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.