हापुड़, मार्च 15 -- हापुड़ का मौसम रविवार की अल सुबह अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं व बादलों की गरजना के साथ कभी हल्की तो कभी रिमझिम फुहार गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर में मौसम साफ हो गया, लेकिन दिनभर ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, लेकिन मार्च का महीना शुरू होते ही सूर्यदेव की किरण ओर ज्यादा तीखी होती चली गई और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने लगी थी। ऐसे में मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दोपहर की तेज धूप लोगों को तीर की तरह चुभ रही थी, जिससे लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा था।लेकिन रविवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.