हल्की बारिश ने खोली सोहना नगर परिषद के दावों की पोल
गुड़गांव, जून 24 -- सोहना, नरेश कुमार। मानसून की दस्तक के साथ ही सोहना नगर परिषद द्वारा शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त कराने के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खुल गई है। मंगलवार को हुई मात्र दस मिनट की हल्की बरसात ने पूरा शहर एक बार फिर जलमग्न हो गया। नगर परिषद द्वारा हर साल गंदे और बरसाती नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनता में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। नगर परिषद प्रशासन पिछले तीन वर्षों से शहर को जलभराव से पूर्ण रूप से छुटकारा दिलाने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाने के बड़े-बड़े वादे कर रहा था। हकीकत यह है कि करीब तीन महीने पहले परिषद ने पूरे ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.