मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम को तीन बजे के करीब अचानक खराब हो गया। आसमान में बादल छाए गए। वहीं देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे किसानों कि फसल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। तेज हवा से खेतों में काटकर रखी गई गेहूं की फसल का बोझ बिखर गया। किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ न हुआ तो कटाई और मड़ाई बाधित हो जाएगी। मौसम के मिजाज में हुए परिवर्तन से रबी की फसलों की सुरक्षा को लेकर संकट उत्पन्न हो गया है। शुक्रवार को शाम तीन बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छा गए। वहीं कुछ देर बाद तेज हवा चलने लगी। हवा के साथ हुई बूंदाबादी से खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान और श्रमिक भाग कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। हालांकि, दस मिनट बाद बूंदाबादी बंद हो गई। वहीं आंधी से खेतों में काट कर रखी...