सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई और मौसम काफी खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 15.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ती रहीं। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को मौसम में बदलाव साफ महसूस हुआ। खासकर सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोगों को हल्के गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.