मुंगेर, जुलाई 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह हुई हल्की वर्षा के बावजूद दिनभर उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तेज धूप और नमी के कारण गर्मी का असर पूरे दिन बना रहा। एक्यूआई, मुंगेर के अनुसार सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर पूर्वी एवं दक्षिणी-पूर्वी दिशा से हल्की हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति लगभग 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर प्रायः पूर्वी दिशा से मध्यम गति की हवा चल सकती है, जिसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 28 किलोमीटर प्र...