हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से पांच डिग्री कम हुआ तापमान
नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले के कई इलाकों में बुधवार सुबह बूंदाबांदी होने और दिनभर बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम हो गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 32.8 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले यह पांच डिग्री कम है। जिले का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। आर्द्रता 68 प्रतिशत होने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह छह बजे से तेज ठंडी हवा चली, लेकिन दोपहर में बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकली, जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पांच जुलाई तक बारिश का अनुमान है। इसके बाद दिनों में भी बादलों की आवाजाही रह सकती है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री या इससे कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है.
जून महीने में सामान्य से 62 प्रतिशत कम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.