गंगापार, फरवरी 4 -- मौसम में आए बदलाव और हल्की बूंदाबांदी का गेंहू, सरसों आदि खड़ी फसलों पर असर देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश यदि सीमित मात्रा में हुई है, तो कई फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, हालांकि कुछ परिस्थितियों में नुकसान की आशंका भी रहती है। कृषि विभाग की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि गेहूं, चना, सरसों और मटर जैसी रबी फसलों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद होती है। इससे खेतों में नमी बनी रहती है, सिंचाई की जरूरत कम होती है और दानों के भराव में मदद मिलती है। सरसों की फसल में दाने मोटे होने और उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है। वहीं आलू, प्याज और सब्जी फसलों में यदि जलभराव हो जाए तो सड़न और फफूंदजनित रोग बढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों का सुझा...