रामपुर, जनवरी 5 -- जिले में रविवार को शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही ठंडी हवा चलती रही, जिससे ठिठुरन बनी रही। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन तेज हवा के कारण उससे कोई खास राहत नहीं मिल सकी। जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय में वातावरण में कोहरा था मगर कुछ देर बाद धूप निकल आई। लोगों को लगा कि आज मौसम खिला रहेगा और सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से उनको राहत मिलेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। धूप के साथ में सर्द हवाओं का प्रकोप बराबर बना रहा। शाम के समय में सर्द हवाएं तेज गति से चलीं। ऐसे में ठिठुरन दोपहर से अधिक बढ़ गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना कम ही है। सुबह व शाम के समय में तेज गति से सर्द हवाएं चलेंगी। दोपहर में कभी धूप तो कभी बादल रह सकते हैं। ------ मौसम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.