हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। मैदानी इलाकों में जहां रविवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं मंगलवार को यह 35.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।मंगलवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तीखी धूप का असर कम रहा। वातावरण में नमी का स्तर 20 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिसके चलते गर्मी का अहसास काफी कम हुआ। मौसम में आए इस बदलाव का असर सड़कों पर भी दिखाई दिया, जहां अन्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही अधिक रही। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 1 मई से बदल जाएगा स्कूलों का टाइम, तपती गर्मी में बच्चों को राहत, शिक्षा मंत्री का ऐलान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब मौसम का रुख बदलने वाला है। ती...