मऊ, नवम्बर 17 -- मऊ,संवाददाता। नवंबर माह का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही मौसम करवट लेने लगा है। सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार सुबह से हल्की धुंध और बदली के आसमान में छाई रही। तो वहीं 8 से 10 किमी रफ्तार से चल रही पूरब, पश्चिम, उत्तर दिशाओं ने कमान संभाले रखी। जिससे फिजा में सर्दी महसूस हुई। वहीं दिनभर मौसम गुमसुम रहा। सुबह-शाम मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान 25.6 तो न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार सुबह 6.15 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त सर्दी के तेवर कुछ सख्त नजर आए। सुबह टहलने को निकले लोग गर्म कपड़ों में दिखे। यही नहीं जिलेभर में आसमान में हल्की धुंध छाई रही। वहीं चल रही हवा मोर्चा संभाले रहीं। सुबह हल्की धुंध छाने से 8.30 बजे तक धूप में वह बात नहीं थी। वहीं 10.30 बजे के बाद सूरज गर्मजोशी से निकला। लेकिन, हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.