मधेपुरा, अप्रैल 28 -- मधेपुरा निज संवाददाता मौसम में हुए बदलाव कई दिनों से चल रहे भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से एक ओर मूंग की फसल को फायदा होने की उम्मीद है वहीं, तेज हवा ने आम और लीची के पेड़ में लगे फल को नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के कारण बड़ी मात्रा में आम और लीची के फल गिर गए। जिस कारण किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। सुखासन के मंटू कुमार, श्रीपुर के कुंदन कुमार ने बताया कि तेज हवा ने आम लीची के फल को भारी नुकसान पहुंचाया है। यह भी पढ़ें- मौसम बदलने से लीची व आम को फायदा इसके साथ ही फूस का घर भी क्षतिग्रस्त होने से घर मालिकों की परेशानी बढ़ी है। बारिश से खेतों में लगे साग सब्जी फसल को पटवन होने उसकी हरियाली लौट गई है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। ल...