आगरा, मई 21 -- जनपद में सराफा बाजार अब हल्के आभूषण की बिक्री के लिए मोहताज दिखाई दे रहा है। सराफा बाजार में दुकानदारों की बिक्री 70 प्रतिशत कम होने से दुकानदार व कारीगर दोनों परेशान हैं। विवाह समारोह नहीं होने से दुकानों पर लोग जरूरत पर ही हल्के आभूषण बनवाने आ रहे हैं। गुरुवार को सराफा व्यापारी दीपक गुप्ता सराफ ने कहा कि बाजार में ठहराव आ गया है। आभूषणों की बिक्री में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। जिसकी वजह से दुकानदारों के खर्चे भी नहीं निकल रहे हैं। इस समय जरूरतमंद ग्राहक की आभूषण बनवाने के लिए लोग आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वेब पर न चलाएं::::: हल्की ज्वेलरी का मोहताज हुआ सराफा बाजार यह ग्राहक भी हल्के आभूषणों की ही खरीद करते हैं। सोने व चांदी महंगा होने की वजह से लोग पहले ही आभूषण कम खरीदते थे। प्रधानमंत्री की अपील के बाद दुकानदारी में औ...