रुडकी, जनवरी 27 -- रुड़की, संवाददाता। बारिश के साथ अंधड़ ने मंगलवार को दोपहर में शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे स्थानीय निवासी परेशान हो गए। तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पर असर डाला। मंगलवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर करीब 11 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में अंधड़ चलने लगा। इससे ब्रह्मपुर और हिमालय बिजली घरों से जुड़ी लाइनों पर पेड़ की टहनी गिरने और कुछ जगहों पर पानी की बूंदों से इंसुलेटर पंचर हो गए। इससे कई कॉलोनियों की बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.