घाटशिला, मार्च 22 -- गालूडीह, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत के हलुदबनी सबर टोला के लोग विगत 6 माह से पानी के लिए परेशान हैं। यहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से सबरों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए सोलर जल मीनार लगाया गया था। इसके साथ ही साथ हर घर नल योजना से भी जोड़ा गया था। इधर विगत 6 महीने से सोलर जल मीनार खराब होने के कारण सबरों को पानी को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण सबर खेत में बने कुएं से पानी लेकर अपनी प्यास मिटा रहे हैं। इस संबंध में सुकरमनी सबर, श्रीमती सबर, मोनिका सबर, बारी सबर और मालती सबर का कहना है कि सोलर जल मीनार खराब होने की सुचना मुखिया को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 25-30 परिवार के लगभग 140-150 की आबादी इससे परेशान है। उन्होंने कहा कि गर्मी में पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.