देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर पुलिस ने गुरुवार को हलीमा बांध के समीप छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का संदेह खत्म होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। हलांकि मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक से किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हलीमा बांध के आसपास कुछ लोग मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार में लिप्त है। सूचना के आधार पर थाना की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के संदेह में युवक हिरासत में, पूछताछ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...