हलीमपुर पंचायत पैक्स चुनाव की तिथि जारी
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- साहेबगंज। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने हलीमपुर पैक्स चुनाव की तिथि जारी कर दी है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीनू कुमारी ने बताया कि हलीमपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एव प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 8 व 9 अप्रैल को नामांकन होगा। 10 व 11 अप्रैल को संवीक्षा एवं नाम वापसी तथा 13 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटन होगा। वहीं, 20 अप्रैल को सात बजे सुबह से साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव कराने की जिम्मेवारी बीसीओ राकेश कुमार को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.