औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- हसपुरा प्रखंड के हलीमचक गांव का पुल पिछले 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त हो जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हलीमचक और परनपुरा गांव तक जाने के लिए बाइक समेत अन्य छोटे सभी वाहनों को पुल के नीचे से पानी पार कर जाने में परेशानी हो रही है। दोनों गांवों के ग्रामीणों का सैंकड़ों की संख्या में मुख्यालय हसपुरा तक रोज आना-जाना लगा रहता है। इसका सलेमपुर गांव समीप से जाने का रास्ता है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गांव में ही सरकारी स्कूल हैं। शिक्षक इजहार अहमद ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों को आने-जाने में कठिनाई होती है। गर्मी के मौसम में तो किसी तरह से लोग आते-जाते हैं। बरसात के समय पुल के नीचे पानी का बहाव हो जाने से आवागमन बंद हो जाता है। हलीमचक और परनपुरा गांव जाने के लिए दूसरे रुट से जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.