मिर्जापुर, मई 4 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलचिलाती धूप से जूझ रहे लोगों को सोमवार को मौसम के बदले मिजाज से काफी राहत मिल गई। सुबह से हो रही बूंदाबांदी शाम को पांच बजे के करीब हल्की बारिश में बदल गयी। बारिश हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी। वहीं मड़ाई कर खेतों में रखा भूसा आदि भींग गया। सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों ने डेरा डाल रखा था। इससे मौसम बदल गया था। गर्मी से लोगों को राहत मिल गयी।आसमान में पूरे दिन बादलों ने डेरा जमाए रखा। सुबह से ही रूक-रूक कर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होती रही। यह भी पढ़ें- जिले की कई हिस्सों में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित वहीं शाम को पांच बजे के करीब हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गयी। ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा हो गया। आमतौर पर मई महीने में दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा...