मिर्जापुर, मई 18 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देवरी गांव निवासी बैजनाथ ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी गगन उर्फ लल्लू नातिन को अकारण मारने पीटने लगा। मना करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...