मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- मिर्जापुर। मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया। दोपहर बाद अचानक तेज आंधी के साथ आसमान में बादल छा गए। वहीं शाम को तीन बजे बदलों ने बूंदाबादी शुरू कर दी। जिले की हलिया क्षेत्र में अचानक ओलावृष्टि होने से जमीन सफेद चादरों से ढंक गई। बादलों ने गरज-चमक के बीच बारिश शुरू कर दी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बुधवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंधी के चलते मौसमी फसलों आम, बेल को क्षति पहुंची। वहीं, ओलावृष्टि से गर्मी के सीजन में किसानों की बोई गई उड़द की फसलों को को नुकसान पहुंचा। जिले के हलिया क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से किसान सहम गए। जिन किसानों ने फसलों की मड़ाई नहीं कर पाए है। उन्हें क्षति होने की संभावना बढ़ गई है। जिले के जमालपुर, अहरौरा, चुनार समेत अन्य क्षेत्रों में आंधी...