सुल्तानपुर, जून 29 -- हलियापुर, संवाददाता। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को हलियापुर को बड़ी सौगात मिली। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत 250 केवीए क्षमता के ट्रॉलीयुक्त विद्युत ट्रांसफार्मर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ लोकार्पण किया । ट्रांसफार्मर की कुल लागत 9.88 लाख रुपये है। श्याम बख्श सिंह महाविद्यालय, हलियापुर परिसर में आयोजित समारोह में अमेठी के सांसद ने ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करते हुए कहा कि बेहतर विद्युतआपूर्ति ग्रामीण विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम में एमएलसी दीपक सिंह, प्रदीप सिंगल जिला अध्यक्ष कांग्रेस अमेठी, जगदीशपुर के पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, अजमल हक, विजय पासी, प्रभात सिंह, दीपू उपाध्याय, अजय सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला,...