मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- जुमे की नमाज सुरजन नगर के नई बस्ती मोहल्ला नहर पर स्थित मदीना मस्जिद में सैकड़ों नमाजियों ने सामूहिक रूप से अदा की। नमाज से पूर्व शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने अपने बयान में कहा कि हम सभी को अपने बच्चों की परवरिश हलाल कमाई से करनी चाहिए। जिन बच्चों की परवरिश हलाल कमाई से होती है, ऐसे बच्चे सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं और अपने बड़ों के आज्ञाकारी होते हैं, इसके साथ बच्चों को सभी तरह की तालीम दिलाना भी जरूरी है, क्योंकि हम अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएंगे, तभी हमारे बच्चे तरक्की करेंगे। सही परवरिश और अच्छी तालीम पाने वाला बच्चा कभी भी खुदगर्ज नहीं होता बल्कि अपने मां-बाप की हमेशा सेवा करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...