बरेली, अप्रैल 25 -- नवाबगंज।महिला ने अपने पति से अलग होने के बाद दूसरे युवक से निकाह तय करना चाहा तो गांव के दबंग विरोध में खड़े हो गए। वह उस पर हलाला का दबाव बनाने लगे। दबंगों में से एक ने उसका हाथ पकड़ कर कमरे में चल अपने साथ हलाला करने को कहा। ऐसा न करने पर उसका और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से दबंगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।नवाबगंज के गांव में रहने वाली एक युवती का विवाह दो वर्ष शाहजहांपुर कस्बे में हुआ था। कुछ दिनों बाद ही पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया। दोनों में अलगाव हो गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। अब वह गांव के ही एक युवक से अपना विवाह तय कर रही है। आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद गांव के ही मुन्ने, इश्तयाक व इसरार उसपर हलाला करने का दबाव बना रहे हैं।...