रुड़की, मई 18 -- बीते दिनों उत्तराखंड की रुड़की पुलिस ने हलाला और तीन तलाक मामले में अदालत में आरोप पत्र दायर किए थे। यूसीसी लागू होने के बाद हलाला का यह पहला मामला है। इसमें पहली बार यूसीसी के तहत केस दर्ज किया गया। अब इस सनसनीखेज मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। पीड़िता के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहे इस परिवार पर अब एक और नया वार हुआ है। ताजा मामले में पीड़िता के सगे भाई का मोबाइल हैक कर लिया और केस से जुड़े अहम साक्ष्य उड़ा दिए हैं। इसका आरोप महिला के पति के एक रिश्तेदार पर है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला क्या है बुग्गावाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पांच अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए शारीरिक...