लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। अस्पताल में ऑनलाइन एंट्री, चिकित्सक पंजीकरण और दवा काउंटर पर सर्वर डाउन रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीज लंबी कतारों में खड़े नजर आए और घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें समुचित सुविधा नहीं मिल सकी। अस्पताल में इलाज के लिए आए ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज विशेष रूप से परेशान दिखे। कई मरीजों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। इससे उन्हें इलाज में देरी हुई और कई लोग बिना दवा लिए ही लौटने को मजबूर हो गए। मौके पर मौजूद चिकित्सक गौरव ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.